निक जोनस सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब निक ने अपनी आगामी फिल्म 'पावर बैलड' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी है।

निक जोनस को कुछ समय पहले इंफ्लुएंजा ए हो गया था। बीमारी के चलते सिंगर को अपना कॉन्सर्ट भी कैंसल करना पड़ा था। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी थी। अब पांच दिन बाद निक ने फिल्म के सेट पर वापसी कर ली है। 

काम पर लौटे प्रियंका के पति

निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूट से जुड़ी जानकारी साझा की है। सिंगर ने एक पोस्ट में लिखा, "काम पर लौटकर खुश हूं। पावर बैलड के सेट पर पहला दिन। चलो करते हैं।" 'पावर बैलड' की कहानी जॉन कार्नी और पीटर मैकडोनल्ड ने लिखी है।

प्रियंका चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार

निक जोनस के काम पर लौटने से प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश हैं। उन्होंने पति को चीयर करने के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने 'पावर बैलड' से निक का लुक शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "पति की सराहना पोस्ट। जैसे मैंने खत्म किया, उन्होंने शुरू किया। यूनिवर्स हमें सिंक में रखता है। रीयूनाइट करने के लिए खुश हूं, क्योंकि उन्होंन पावर बैलड की शूटिंग शुरू कर दी है।"

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, "आपके पहले दिन के लिए बधाई हो बेबी। आप जैसा कोई नहीं जो इतनी ज्यादा मेहनत करता है। यह बहुत शानदार होने जा रहा है।" बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी की है।