B'day spcl: मॉडल से हॉरर जोनर की एक्ट्रेस बनने तक, ऐसा रहा बिपाशा का सफर

मुंबई। बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था।
बिपाशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2001 में अक्षय कुमार की फिल्म 'अजनबी' से की थी। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल में नजर आईं थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और बिपाशा की फिल्मी गाड़ी चल पड़ी। इस फिल्म के लिए बिपाशा को अच्छे रिव्यू मिले थे।
बता दें कि अजनबीं फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्म फेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद बिपाशा 2002 में फिल्म 'राज' में नजर आईं थी और इसके बाद से वो ज्यादातर हॉरर और थ्रिलर फिल्मों में नजर आने लगीं।
आज भले ही बिपाशा को हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हो, लोकिन उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी सफर में अलग-अलग तरह की फिल्में भी की। जिनमें 'नो एंट्री', 'फिर हेरा फेरी', 'ऑल द बेस्ट', 'बचना ए हसीनों' जैसी फिल्में शामिल हैं। आखिरी बार वो साल 2015 में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म 'अलोन' में नजर आईं थीं।
अलोन फिल्म के बाद बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। शादी के पहले बिपाशा का अफेयर लंबे समय तक जॉन अब्राहम के साथ रहा। दोनों की शादी की खबरें भी आ रही थी, लेकिन दोनों के बीच दूरियां आ गई, जिसके बाद इन दोनों की शादी नहीं हो पाई।
बिपाशा की मुख्य फिल्मों में अजनबी, राज, जिस्म, ऐतबार, क्रिएचर 3डी, धूम 2, मदहोशी, अलोन, नो एंट्री, राज 3, जोड़ी ब्रेकर्स, आत्मा, बरसात, बचना ऐ हसीनो, दम मारो दम, रूद्राक्ष, ओमकारा, हमशकल्स, आक्रोश, फिर होरा फेरी, लम्हा आदि फिल्में शामिल हैं।