साप्ताहिक राशिफल: 16 जुलाई से 22 जुलाई 2017

मेष (Aries): 16 से 21 तारीख तक आर्थिक विषयों और संतान पक्ष के मामले में शुभ फल मिलेगा। आपकी शारीरिक तथा मानसिक स्थिति इस वक्त मध्यम रह सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में 21 तारीख तक मध्यम उसके बाद 22 को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भाग्यवृद्धि के अवसर मिल सकते हैं कामकाज में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक तथा पारिवारिक विषयों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, धार्मिक यात्रा पर खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक संबंध, आर्थिक विषय, निजी संबंधों, सार्वजनिक जीवन, दांपत्य जीवन में 16 से 20 तारीख तक मध्यम परिणाम मिलेंगे तो वहीं 21 और 22 को शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके कामकाज में आर्थिक लाभ तथा मैत्री संबंधों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप आर्थिक निवेश न करें और सट्टेबाजी का जोखिम न उठाएं।
वृषभ (Taurus): इस हफ्ते कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिनकी पैतृक संपत्ति अथवा कामकाज से संबंधित किसी भी प्रकार के कोर्ट केस चल रहे हैं उनके पक्ष में फैसला आ सकता है अथवा आशा की किरण दिखाई देने की संभावना है। उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य सुधर सकता है। आप काम में अधिक उत्साह दिखाएंगे। घर के काम में व्यस्त रह सकते हैं। गृह सज्जा में भी रुचि रहेगी। सभी ओर से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने बॉस की नजर में ऊंचा स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं। सहकर्मी आपसे खुश होंगे, परंतु आपकी सफलता देखकर मन ही मन ईर्ष्या भी कर सकते हैं। विवेकपूर्वक काम करके आप आगे निकल सकते हैं। भावना में बहकर आप छोटी-मोटी परेशानियों का शिकार बन सकते हैं। किसी की मदद करने के लिए आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। रिलेशनशिप के लिए बढ़िया समय है। प्रियजन आपके समक्ष प्रेम का इकरार कर सकते हैं। भेंट-उपहार का लेनदेन होगा। जीवनसाथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने-फिरने का योग बन रहा है। उच्च अध्ययन में रुचि रखने वाले जातकों को फिलहाल सफलता मिल सकती है।
मिथुन (Gemini): कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है। आप प्रफेशनल विषयों में अधिक एकाग्रता बनाए रखें। इस समय आप प्रतिष्ठित अथवा उच्च ओहदे पर बैठे लोगों के संपर्क में आएंगे और उनके साथ संबंधों से सरकारी, कानूनी सहित अधिकांश कार्यों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 17-19 तारीख के बीच आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे हैं अथवा विदेश में किसी भी प्रकार से प्रफेशनल संबंध रखते हैं उनको विशेष लाभ हो सकता है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बेहतर रहेगा। विदेश में जाने के इच्छुक जातकों को भी आशा की किरण दिखाई देगी। मैत्री संबंधों में प्रगति होगी। आकस्मिक खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको चिंता और मानसिक बैचेनी अधिक रहेगी इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंतिम दिन आप अपने व्यक्तित्व और दिखावट पर विशेष ध्यान देंगे और उसके लिए खर्च कर सकते हैं।
कर्क (Cancer): यह सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं। नए करार अथवा भागीदारी की संभावना भी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े व्यक्ति के लिए कोई नवीन ऑफर आ सकता है। अपने कार्य में सफलता मिल सकती है। 16, 17 तारीख के दौरान कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में लंबी अवधि के दृष्टिकोण के साथ कोई महत्वपूर्ण फेरबदल करने की संभावना है। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम संबंधों में मुलाकात की संभावना बढ़ेगी, परंतु इस समय आप गुस्सा और वाणी की आक्रमकता पर नियंत्रण रखें। जो लोग प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते है वे काफी प्रयासों के बाद हिम्मत कर सकेंगे। इस समय काम की व्यस्तता के कारण दांपत्यजीवन में कम समय दे सकते हैं। 20, 21 तारीख के दौरान आपके पहले से बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। आपकी दिनचर्या में अप्रत्याशित फेरबदल आ सकता है। आपके यहां बाहर से कोई मेहमान आ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और इस समय आप पुरानी यादों में खो जाएंगे। इस दौरान कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की भी संभावना है।
सिंह (Leo): इस सप्ताह आर्थिक मामलों में हानि तथा पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव का प्रसंग बनेगा। इन दो दिनों में जातकों को आंखो में तकलीफ अथवा पानी से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विषय को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद अथवा गलतफहमी रहेगी और विवाद हो सकता है। गुस्से से दूर रहें। बेकार के खर्च होने की भी संभावना बन रही है। हालांकि उसके बाद 17, 18 तारीख के दिन थोड़ी राहत मिल सकती है। चिंता से धीरे-धीरे दूर होते हुए महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा। 19, 20, 21 तारीख जातकों के लिए शुभ सिद्ध होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में संतोष मिलेगा। कारोबार में। कामकाज अधिक बढ़िया तरीके से होंगे और नया काम भी मिल सकता है।
कन्या (Virgo): इस सप्ताह की शुरूआत ही प्रवास से हो सकती है। भौतिक सुख के लिए बढ़िया समय है। व्यवसाय से जुड़े जातक विस्तार अथवा नये उद्यम की योजना पूर्ण कर सकेंगे। वर्तमान कामकाज में नयी पद्धति अपनाने अथवा नये प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए भी अनुकूल है। प्रफेशनल मोर्चे पर सफलता मिलने की संभावना अधिक है। सामाजिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा समाज से संबंधित कोई नयी जवाबदारी निभाने के लिए आप तैयार होंगे। फिलहाल, आप लोक हित के कार्यों में भी अधिक रुचि लेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी में लाभ होगा। सरकार की ओर से कोई लाभ मिलेगा। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं। सरकारी विभागों में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी दक्षता की प्रशंसा होगी और कोई मेडल अथवा प्रमाणपत्र मिलेगा। आपके जरूरी काम में अपेक्षा से थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है पर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।
तुला (Libra): इस सप्ताह की शुरूआत में शत्रुओं से सावधान रहें। कामकाज करने के लिए मध्यम समय प्रतीत हो रहा है। नौकर-चाकर के साथ शांति से दिन व्यतीत करें, अन्यथा अनावश्यक बहस हो सकती है। उनकी तरफ से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा हो, ऐसा महसूस होगा। इस समय तबीयत का विशेष ध्यान रखें। दांपत्य जीवन, निजी संबंध , सार्वजनिक जीवन, धंधे से जुड़े संबंधों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा का योग दिखाई दे रहा है। पैतृक संपत्ति को लेकर कार्य होगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। भाग्य वृद्धि संबंधी नवीन अवसर मिलेंगे। अचल संपत्ति के काम में रुकावट आ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio):इस सप्ताह को आपके व्यापार, वाणिज्य और व्यवसाय के लिए खूब उत्तम भाग्योदयकारी और प्रगतिकारक कहा जा सकता है। बौद्धिक शक्ति तीव्र रहेगी। नयी दिशा नए लक्ष्य आपको सूझेंगे। उसमें भी शुरूआत के समय में तो नौकरी के स्थान में चंद्र रहने से नौकरी पेशा तथा फुटकर कामकाज करने वाले जातकों के लिए उत्तम समय है। आप बुद्धि और चतुराई से अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। हांलाकि, यह समय आपके पिता के लिए कष्टदायक हो सकता है। उनका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। उनके साथ संबंधों में तनाव और संघर्ष उत्पन्न न हों, इसका जरा ध्यान रखें। व्यवसायिक खर्च की भी संभावना है। सप्ताह के मध्य में दांपत्यजीवन में निकटता आ सकती है। सप्ताह के अंतिम चरण में आप दैनिक कार्य छोड़कर भक्तिभाव में अधिक ध्यान लगाएंगे। विशेषकर अंतिम चरण ज्योतिष शास्त्र,कर्मकांड, आध्यात्मिक उन्नति संबंधी अध्ययन के लिए उत्तम है।
धनु (Sagittarius): आप अपनी सुख समृद्धि के साधनों के विषय में विचार करेंगे। सांसारिक सुख के साधनों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। संपत्ति के साधनों में वृद्धि होने के कारण आनंद प्राप्त करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान कम हो सकता है, परंतु इसके बाद के दो दिनों में इन्हें अनुकूलता रहेगी। गणेशजी संतान को माता-पिता के विरुद्ध नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। माता-पिता की बात का उल्लंघन करने से अनेक विषयों में नुकसान हो सकता है। सार्वजनिक जीवन से संबंधित और सामाजिक अथवा सरकारी कार्य अटक सकते हैं। व्यापारियों को व्यापार धंधे में कमी आती हुई देखने को मिलेगी, क्योंकि इस समय आपके अष्टम स्थान में स्थित मंगल और बुध के कारण जोश और बौद्धिक प्रतिभा दोनों में कमी दिखाई देगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक और अन्य लाभ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कदाचित प्रमोशन के साथ-साथ नयी जवाबदारी सौंपी जाएगी। विदेश से संबंधित कार्य और लंबी यात्रा अथवा यात्राओं का आयोजन होगा। वीजा के लिए आवेदन करने वालों को भी वीजा मिलने की संभावना है। शिक्षा के उद्देश्य से विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल समय है।
मकर (Capricorn): 9 तारीख को बना हुआ काम बिगड़ता दिखाई दे रहा है। 10, 11 और 12 तारीख को कार्यों में सफलता मिलेगी। इस समय साझेदारी के धंधे में फायदा होगा और वृद्धि देखने को मिलेगी। अटके हुए पैसे वापस आने की संभावना है। प्रेम के क्षेत्र में प्रगति करने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा बहुत अच्छा समय दिखाई दे रहा है। तारीख 13 के दिन आंख की तकलीफ से बचें। परिवार में कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। तारीख 14 और 15 के दौरान दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। शत्रु पर विजय होगी।
कुंभ (Aquarius): सप्ताह की शुरुआत में लोन या अन्य प्रकार से पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 17 और 18 तारीख के दौरान जमीन-मकान लेने का योग बनेगा। स्त्रीवर्ग से फायदा हो सकता है। नए घर में जाने का कार्यक्रम बनेगा। वाहन लेने के योग के साथ ही साथ लॉटरी का भी योग बन रहा है। संतान के मामले में चिंता दूर हो सकती है। छोटी-मोटी यात्राएं होगी। मन में भावनाओं का सैलाब आएगा। 19और 20 तारीख के दौरान कारोबार में अप्रत्याशित खर्च होंगे, व्यापार अनुकूल नहीं चलने की संभावना है। सरकार के साथ संघर्ष में उतरने का भी योग बन रहा है। व्यर्थ के खर्च हो सकते है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है। रोजगार में निर्णय में दुविधा उत्पन्न हो सकती है। गुस्सा मारामारी, कोर्ट-कचहरी का भी योग बनेगा। नौकरी से जुड़े फैसले सावधानी से लें।
मीन (Pisces): इस सप्ताह आपकी शारीरिक और मानसिक शक्ति कम रहेगी। आप व आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। सरकारी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद पैदा होने की संभावना है। धनहानि हो सकती है। यात्रा प्रवास के दौरान सावधानी रखें। आप मानसिक भ्रम का शिकार बन सकते हैं साथ ही लाचारी का अनुभव कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। खराब व्यवहार के कारण मित्र और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। 16 तारीख के दौरान सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी। 17, 18 तारीख के दौरान परिवार में कलह संभव है। मानसिक असंतोष रहेगा। कार्य में असफलता मिलेगी। अध्ययन में विघ्न आएगा। 19, 20 तारीख के दौरान धन और वस्त्र आदि का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। शत्रु पर विजय मिलेगी। भाई-बंधुओं की तरफ से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। मन अस्थिर और दुविधा में रह सकता है। भोजन और नींद में अनियमितता रह सकती है। मानहानि होने की संभावना है।