मध्यप्रदेशः बालाघाट में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आग लगने से 25 लोगों की मौत
By Atal Sandesh, 7 June, 2017, 18:32

मध्यप्रदेश के बालाघाट में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में कई के घायल होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसमें मजदूर जिंदा जल गए। विस्फोट के दौरान फैक्ट्री में 30 से 40 मजदूर मौजूद थे। पानी से आग बुझाने के दौरान भी धमाके हुए। आग पर काबू पाने के बाद ही वहां फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया।
घटना बालाघाट के खैरी स्थित वारसी स्थाई पटाखा की है। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि आग लगने की वजह पता अभी तक नहीं पता नहीं लग पाई है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।