अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गाने लोगों के दिलोदिमाग पर छाए हुए हैं। लोग इन पर धड़ाधड़ रील्स बनाने में लगे हैं। अब नेहा कक्कड़ ने Oo Antava गाने पर डांस किया है। साथ ही फइल्म की तारीफ में कैप्शन भी लिखा है। नेहा के इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन का भी कमेंट है। बता दें कि फिल्म में यह गाना सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया है। वह सिर्फ एक गाने में हैं और इस गाने को जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली है। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर छोटी सी झलक शेयर की है लेकिन यूट्यूब चैनल पर उनका पूरा वीडियो है।

पुष्पा के गाने श्रीवल्ली, ऊ अंटावा, सामी सामी पर कई सिलेब्स की रील्स सामने आ रही हैं। अब नेहा कक्कड़ का नाम इन सिलेब्रिटीज की लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बीच पर 'ऊ अंटवा' पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने गाने के कई हुक स्टेप किए हैं साथ ही पुष्पा में अल्लू अर्जुन वाला सिग्नेचर स्टेप भी किया है। नेहा कक्कड़ का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, पुष्पा मूवी, परफॉर्मेंस और म्यूजिक बहुत पसंद आया। सोचा तारीफ में अपनी तरफ से इतना तो कर ही सकती हूं। साथ ही बताया है कि पूरा वीडियो यूट्यूब चैनल पर है। नेहा के वीडियो पर अल्लू अर्जुन के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने लिखा है, प्यार और तारीफ के लिए शुक्रिया। पुष्पा के गाने Oo Antava में समांथा प्रभु को काफी तारीफ मिली है। वह पहली बार सेक्सी अवतार में सामने आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह उनके लिए मुश्किल था। सिर्फ गाने के लिए सामंथा को 5 करोड़ रुपये मिले हैं।