बिलासपुर ।  न्यायधानी के सरकंडा क्षेत्र में संचालित सरकारी पानी प्लांट में डकैती हो गई। रविवार की रात आठ डकैतों ने दो सुरक्षाकर्मी को रातभर बंदी बनाकर रखे और दो लाख की कापर चोरी कर भाग गए। सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन को घटना के बारे में जानकारी दी। सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल अपराध को अंजाम देने वालों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
सरकंडा क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी के शनिमंदिर के पास नगर निगम के पानी प्लांट है। जिसे ठेके में संचालित किया जा रहा है। रविवार की रात दो सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगी थी। रात 12:30 बजे अज्ञात आठ युवकों ने गेट फांदकर प्लांट के अंदर घुस गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिए।
रातभर आठ डकैतों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाए रखे और कापर चोरी कर भाग गए। कापर की कीमत दो लाख रूपये बताई जा रही है। सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की।