बिलासपुर । युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ की हड्डी है मोर्चा के ही कार्यकर्ताओं को आगे चलकर भाजपा संगठन में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा कार्यालय में आयोजित बिलासपुर जिला युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री कुमावत ने कहा कि मोर्चा संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही भाजपा संगठन जैसे महत्वपूर्ण पदों में पहुॅचकर दायितव को निभाना पड़ता है। मोर्चा के सक्रीय जूझारू कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी मिलती है क्योंकि कि भाजपा ही वह राजनैतिक संगठन है तो कार्यकर्ताओं पर आधारित है। श्री कुमावत ने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए तैयार रहना है क्योंकि 2023 में पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की तरूणाई युवा आज परेशान है, युवाओं के पास रोजगार नही है बेरोजगार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे कर युवाओं के साथ धोखाघड़ी की है। प्रदेश का युवा आज सरकार से खफा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का युवा कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने तैयार बैठा है। श्रीमती पाण्डेय ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कारगुजारियों के खिलाफ समय-समय पर सड़क पर आकर आंदोलन करते आ आ रहे है।
मोर्चा के संभाग प्रभारी रितेश गुप्ता ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जो संगठनात्मक कार्य सौपा है उसे मोर्चा के कार्यकर्ता बखुबी निभाते आ रहे है, बूथ स्तर पर कार्य तेजी से चल रहा है, एक बूथ 20 यूथ के कार्य पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काम में जूटे है।
मोर्चा के जिला प्रभारी सुमित प्रताप सिंह ने भी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर जिले में युवा मोर्चा को जो भी दायित्व दिया गया है उसे सिद्त के साथ निभाते आ रहे है। इसलिए बिलासपुर जिले का मोर्चा संगठन मजबूत है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए युवा मोर्चा के द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर जिला युवा मोर्चा को प्रदेश मोर्चा संगठनात्मक द्वारा जो भी कार्यक्रम आदि कार्य सौपा है। उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहा है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आभार जिला महामंत्री तिलक देवांगन ने किया। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर मोर्चा के जिला सहप्रभारी संतोष गुप्ता एवं अभय जायसवाल ने भी बैठक को संबोधित किया।